फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिना लाइसेंस पटाखे बेचते व्यक्ति गिरफ्तार, 78 किग्रा. पटाखे बरामद

Sat, 28 Oct 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी24-पुलिस गिरफ्त में बिना लाइसेंस बेचने का आरोपी हरीश कुमार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। सीआईए ने आर्य कन्या स्कूल के सामने से एक व्यक्ति को बिना अनुमति के पटाखे बेचते काबू किया है। पुलिस ने मौके से 78 किलोग्राम पटाखे भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान पटेल नगर निवासी हरीश कुमार के तौर पर हुई है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज सुखेदव सिंह ने बताया कि वीरवार को टीम के एचसी हरदीप सिंह को सूचना मिली कि पटेल नगर निवासी हरीश कुमार आर्य कन्या स्कूल के सामने अवैध रूप से पटाखों की बिक्री कर रहा है, जिससे सार्वजनिक जगह पर बड़ा हादसा होने का अंदेशा है। सूचना पाकर सीआईए टीम ने तुरंत छापेमारी की। सीआईए टीम को आता देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन टीम ने तत्परता से आरोपी को काबू कर लिया। सीआईए टीम ने मौके पर अलग-अलग ब्रांडों के 78 किलोग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी से पटाखे बेचने बारे लाइसेंस मांगा तो उसके पास लाइसेंस नहीं मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान पटेल नगर निवासी हरीश कुमार के तौर पर बताई। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी हरीश कुमार को खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें