फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों और सामाजिक मुद्दों पर जारी रहेगा संघर्ष : कंडेला

Sun, 02 Jun 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी06: जानकारी देते हुए टेकराम कंडेला। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
जींद। सर्वखाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व भारतीय किसान मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने कहा कि देश-प्रदेश में सरकारों ने किसानों के पैसे से बड़े-बड़े किसान व पंचायत भवन तैयार किए हैं। जब इन भवनों में कोई किसान रुकने के लिए आता है तो उससे मोटी फीस वसूली जाती है या फिर वहां रुकने के लिए भी किसी एमपी, एमएलए या सरकारी अधिकारी के फोन से बुकिंग की जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब कोई किसान या पंचायत का प्रतिनिधि अपनी आईडी दिखाकर ठहरने के लिए कमरा बुक करवाना चाहता है तो अधिकारी बुक नहीं करते हैं। अगर ऐसा ही करना है तो इन दोनों पर किसान भवन या पंचायत भवन लिखना सरासर गलत है। इस मामले को सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी सीटों पर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए जनता व डीजीपी शत्रुजीत कपूर व हरियाणा प्रदेश के सभी खाप पंचायतों के प्रतिनिधि व सभी सामाजिक संगठनों का सहयोग रहा है। शांतिपूर्वक चुनाव होने से प्रदेश के भाईचारे को मजबूती मिली है। सभी फसलों पर एमएसपी का कानूनी दर्जा दिलवाने व स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाना, मनरेगा स्कीम को कृषि के साथ जोड़ना, बागवानी व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, मोटी फसलों के मूल्य में वृद्धि करवाना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि में बढ़ोतरी करवाना, एक गांव एक गोत्र में शादी पर रोक लगवाना, लिव इन रिलेशनशिप को खत्म करना व देश में बढ़ रहे नशे को रोकने के मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में नई सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय मुख्यालय में बैठक बुलाई जाएगी। इस अवसर पर हजूरा सिंह, पंचायती प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष व किसान नेता अभेराम कंडेला, सत्यवान रेढू, बलराज, कालू मौजूद रहे।

01जेएनडी06: जानकारी देते हुए टेकराम कंडेला। स्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें