फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तेज हवाओं से टूटे तार, रातभर 10 कॉलोनियों की बिजली गुल

Tue, 07 Oct 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी02-शहर की एक कॉलोनी में बिजली फाल्ट ठीक करते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। जिले में रविवार रात को तेज हवा के साथ हुई बारिश से शहर के शहर की कॉलोनी रूपनगर और भिवानी रोड पर बिजली के तार टूट गए। वहीं सेक्टर-8 पाॅवर हाउस ब्रेक डाउन हो गया। इससे 10 कॉलोनियों में बिजली गुल रही। कई कॉलोनियों में तो बिजली सुबह तक भी नहीं आई। इस दौरान बिजली निगम सर्कल में लगभग 150 शिकायतें पहुंचीं।
विज्ञापन

रविवार शाम को अचानक आसमान में बादल छा गए। रात को तेज हवा और बूंदाबांदी से जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। इसके चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। शहर में कई जगह तार टूटने, केबल जलने, जंपर टूटने, फ्यूज और कंडक्टर उड़ने की घटना हुई।
शहर की कॉलोनी रूपनगर, दयालबाग काॅलोनी, श्याम नगर, संत नगर, धड़ा मोहल्ला, ओमनगर, हांसी रोड, भिवानी रोड, अजमेर बस्ती, खेमनगर, अर्बन एस्टेट, एकता नगर, न्यू जवाहर कॉलोनी में बिजली चली गई। हवा के कारण सेक्टर-8 स्टेशन ब्रेक डाउन हो गए। वह करीब डेढ़ घंटे बाद बहाल हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान बिजली निगम सर्कल में लगभग 150 शिकायतें पहुंचीं जिनमें से अधिकतर का सुबह तक निवारण कर दिया गया था। बिजली नहीं होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सोमवार दोपहर को भी आई बारिश के कारण शहर में कई जगह केबल में पानी घुस गया। इसके कारण बिजली व्यवस्था फिर से बिगड़ गई।
केबल जलने की भी आई शिकायतें
जिले में बूंदाबांदी और तेज हवा के कारण केबल जलने की शिकायतें आई। इसके कारण कई कॉलोनियों में बिजली बाधित हो गई। इसको लेकर शहरवासियों ने निगम सर्कल में शिकायत दर्ज करवाई लेकिन कई जगह सुबह तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
वर्जन
तेज हवा और बूंदाबांदी से कई जगह बिजली गुल हो गई थी। जंपर टूटने, फ्यूज, तार टूटने और कंडक्टर उड़ने तथा केबल जलने की शिकायतें आई हैं। तकरीबन सभी शिकायतों का सोमवार दोपहर तक समाधान कर दिया गया था।-एमएल सुखीजा, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें