फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: तेज हवा चलने से चार सब स्टेशन ब्लैकआउट, चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर में रविवार को चली तेज हवाओं के चलते बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। तेज हवा के कारण चार बिजली सब-स्टेशन अचानक ब्लैक आउट हो गए। इससे शहर के कई इलाकों में तीन-चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिनभर लगभग 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। हवा की गति भी ज्यादा थी। इस कारण शहर में कई जगह तारों को आपस मे टकरा जाने से स्पार्किंग हो गई। इससे जॉइंट सब स्टेशन, सफीदों रोड स्टेशन, सिटी-2 और 4 ब्लैक आउट हो गया और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
वहीं तेज हवा के चलते कई जगह तारों में फाल्ट आ गया। बिजली गुल होने से जहां घरों में दैनिक कार्य प्रभावित हुए, वहीं व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन

बिजली निगम के कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही फाल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया। कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर लाइनों की जांच की और खराबी को दूर किया। करीब तीन-चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति को धीरे-धीरे बहाल किया गया। बिजली कटौती के दौरान लोगों को पेयजल आपूर्ति में भी दिक्कत आई क्योंकि बिजली न होने से मोटर नहीं चल सकीं।
तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
वर्जन
मौसम खराब होने की स्थिति में टीमें अलर्ट पर रखी गई हैं ताकि किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत समाधान किया जा सके। रविवार को तेज हवा चलने के कारण चार सब स्टेशन ब्लैक आउट हो गए। -एमएल सुखीजा, एसई, बिजली निगम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें