फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ढाई प्रतिशत कमीशन के लिए आढ़तियों की हड़ताल जारी

Fri, 05 Apr 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी14: सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आढ़ती। संवाद
विज्ञापन
उचाना। सरसों पर ढाई प्रतिशत आढ़त देने के साथ एमएसपी पर खरीदी जाने वाली फसलों पर भी ढाई प्रतिशत कमीशन की मांग को लेकर आढ़तियों की हड़ताल जारी है। पुरानी मंडी में दो घंटे तक धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मंडी प्रधान सत्यवान पेगां की अध्यक्षता में लगातार चौथे दिन धरना दिया गया।
विज्ञापन


सत्यवान पेगां ने कहा कि सरकार निरंतर आढ़तियों के विरोधी फैसले लेते हुए आढ़त को समाप्त करने की नीयत से काम कर रही है। सरकार को चाहिए कि वह पहले दी जा रही ढाई प्रतिशत आढ़त को लागू करे। गेहूं पर जो आढ़त दी जाती है वह ढाई प्रतिशत से कम है। सरसों पर सरकार आढ़त नहीं दे रही है। जितनी भी फसल एमएसपी पर खरीदी जाती है सभी पर ढाई प्रतिशत आढ़त दी जाए। पूरे प्रदेश में आढ़ती अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। पांच अप्रैल को आढ़ती एसोसिएशन हरियाणा की मीटिंग में जो फैसला लिया जाएगा उसके अनुसार आगामी आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर राजेंद्र बुडायन, दलबीर श्योकंद, सुरेश खरकभूरा, अनूप सहरावत, रामनिवास करसिंधु, रमेश नंबरदार, जस्सा नगूरां, पूर्व सरपंच बिजेंद्र, कुलदीप श्योकंद, भोपा करसिंधु, साधुराम शर्मा खेड़ा मौजूद रहे।

04जेएनडी14: सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आढ़ती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें