फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ट्रॉली में टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 05 Apr 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। अलेवा-राजौंद संपर्क मार्ग पर बुधवार देर शाम को कटवाल गांव के समीप ट्रॉली में बाइक टकराने से अलेवा निवासी 30 वर्षीय कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अलेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जींद रेफर कर दिया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अलेवा निवासी 30 वर्षीय कृष्ण बाइक पर सवार होकर कटवाल गांव की तरफ जा रहे थे। गांव के निकट ही सड़क पर पंंक्चर हुई ट्रॉली खड़ी थी। उसमें उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में कृष्ण गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें पहले अलेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से उन्हें जींद रेफर कर दिया गया। परिजन कृष्ण को जींद के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित क दिया। अलेवा थाना के एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें