09जेएनडी22-उचाना उपमंडल कार्यालय सभागार में जन समस्याओं को सुनते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संव
उचाना। उपमंडल कार्यालय में लगने वाले समाधान शिविर में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे। यहां पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और एसडीएम दलजीत सिंह मौजूद रहे। बिजली, पानी, पेंशन, प्रॉपर्टी आईडी, फैमिली आईडी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर लोग शिविर में पहुंचे हुए थे। लोगों ने विधायक के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा।
विधायक ने शिविर में पहुंचे ग्रामीणों द्वारा रखी गई समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। जिन समस्याओं का समाधान मौके पर नहीं हो सका, उसको लेकर दो दिन विधायक ने निर्धारित करते हुए कहा कि दो दिनों के अंदर समस्याओं का समाधान करें। जो भी अधिकारी बार-बार समस्याओं के समाधान को लेकर चक्कर लोगों के कटवाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।