फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर सख्ती : 200 दुकानदारों को नोटिस, दुकानदारों में रोष

विज्ञापन
28जेएनडी21: नोटिस दिखाकर रोष प्रकट करते हुए दुकानदार। स्रोत दुकानदार।
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद ने अतिक्रमण पर सख्ती दिखाते हुए ओल्ड कोर्ट रोड के करीब 200 दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं। परिषद ने दुकानों के आगे बने चबूतरे और सीढ़ियां सात दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर 10 हजार रुपये तक जुर्माना और सजा भी हो सकती है।
विज्ञापन

जिन दुकानदारों ने नोटिस लेने से इन्कार किया या मौके पर मौजूद नहीं थे, उनकी दुकानों पर नोटिस चस्पा कर दिए गए। दुकानदारों का कहना है कि 2012 में सड़क का स्तर नीचे कर दिया गया था जिससे दुकानें ऊंची हो गईं। इसके बाद मजबूरी में नालों पर सीढ़ियां बनानी पड़ीं।
उनका आरोप है कि वर्षों तक प्रशासन ने इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया और अब अचानक कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों के अनुसार नालों की सफाई के बाद भी जल निकासी की स्पष्ट व्यवस्था नहीं है। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है।
विज्ञापन

सीढ़ी हटाने से दुकानों तक पहुंचना और मुश्किल हो जाएगा। शुक्रवार को कुछ दुकानदार कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से भी मिले थे जिन्होंने समाधान का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके नोटिस जारी होने से रोष बढ़ गया है। दुकानदारों ने रविवार को दोबारा मंत्री से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें