14जेएनडी06-मोती लाल नेहरू पब्लिक स्कूल में मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्टाफ सदस्य। स्रो
जींद। मोतीलाल नेहरू पब्लिक विद्यालय के अंडर-17 वर्ग के खिलाड़ियों ने 11 से 13 जुलाई तक बहादुरगढ़ में आयोजित क्लस्टर स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह स्पर्धा सीबीएसई की ओर से आयोजित की गई थी। इसमें हरियाणा राज्य के सभी जिलों के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों ने भाग लिया।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में 24 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रबंध समिति अध्यक्ष संदीप दहिया और प्राचार्य रविंद्र कुमार ने यह उपलब्धि खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, कोच की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया।