फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 47 लाख से होगा गलियों और चौपाल का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। नगर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए डी-प्लान के तहत नगर परिषद की ओर से लगभग 47 लाख रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। इन टेंडरों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों में पांच गलियों व एक चौपाल का निर्माण किया जाएगा।

वार्ड-1, वार्ड-14, वार्ड-3, वार्ड-7 और वार्ड-4 में नई गलियों का निर्माण कराया जाएगा। इन क्षेत्रों में गली निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को टूटी और कच्ची गलियों के कारण आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। डी-प्लान के माध्यम से मंजूर हुए कार्यों से इन वार्डों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध होगी।इसके साथ ही वार्ड-15 में नायक चौपाल का निर्माण भी शामिल किया जाएगा। चौपाल बनने से सामाजिक गतिविधियों, बैठकों और ग्रामीण स्तर के कार्यक्रमों के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें