फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुनियाद लेवल प्रथम की परीक्षा में उत्तीर्ण दो विद्यार्थियों का सम्मान

Mon, 20 Jan 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में सोमवार को मिशन बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रवक्ता दिनेश गांधी ने बताया कि अकबरपुर स्कूल में कक्षा 8 के दो विद्यार्थी नचिता कुमारी व संजय ने बुनियाद लेवल एक की परीक्षा पास की है। प्राचार्य विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग से संभव हुई है। प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ये बच्चे आगे चलकर विभिन्न परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। बुनियाद लेवल प्रथम में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता अभय सिंह, आशा शर्मा, बुलबुल, महेंद्र सिंह यादव ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें