23जेएनडी05-पुलिस गिरफ्त में चोरी की शराब के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। पिल्लूखेड़ा पुलिस ने बेरीखेड़ा गांव में शराब ठेके से चोरी करने के मामले में वीरवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई शराब को गांव के श्मशान घाट से बरामद कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव के ही नरेंद्र, मोहन, अमन और सागर के रूप में हुई है।
बेरीखेड़ा निवासी रामभज ने 21 अक्तूबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अक्तूबर की रात उनके शराब ठेके का ताला टूटा हुआ मिला। चोर दुकान से महंगी शराब की पेटियां और 17 हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने ठेके के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने पिल्लूखेड़ा गांव के नरेंद्र, मोहन, अमन और सागर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने चारों आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर भेज दिया है।