फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गेट के ऊपर से चढ़कर घर में खड़ी बाइक चुराई

Fri, 02 Feb 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। संगम विहार हरियाणा चौक पर गेट के ऊपर से घर में घुसकर बाइक चोरी करने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

ढाकल गांव निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी रिहायश संगम विहार कॉलोनी में बनाई हुई है। 30 जनवरी को सात बजे बाइक को घर के अंदर लॉक करके खड़ी किया था, लेकिन 31 जनवरी को सुबह सात बजे जब वह सोकर उठा तो घर का गेट खुला मिला और बाइक गायब थी। वहीं गेट के ऊपर चढ़ने के निशान भी थे। शहर थाना नरवाना पुलिस ने संजीव कुमार की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें