फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: थोड़ी सी बारिश में गलियों में हुआ जलभराव

Fri, 02 Feb 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी23: वार्ड पांच में आर्य समाज मंदिर के पास वाली गली में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
उचाना। थोड़ी सी बारिश के बाद शहर की कई गलियों में पानी भरने के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं होने से आर्य समाज मंदिर, मस्जिद वाली गली सहित अन्य गलियों में पानी भरा रहा।
विज्ञापन

तरसेम गर्ग, सुनील, राजेश, मनोज ने कहा कि थोड़ी सी बारिश में ही गलियों में पानी भर जाता है। आर्य समाज के साथ स्कूल की तरफ जाने वाली गली में पानी भर जाता है, इससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है। पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। जन स्वास्थ्य विभाग के जेई पुनीत साहू ने कहा कि पानी निकासी नहीं होने की कोई शिकायत उनके पास नहीं आई है। ऐसा अगर किसी वार्ड में है तो उस समस्या को दूर किया जाएगा।

01जेएनडी23: वार्ड पांच में आर्य समाज मंदिर के पास वाली गली में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें