फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दुकान से छह लाख के पटाखे का स्टॉक बरामद, संचालक पर एफआईआर

विज्ञापन
14जेएनडी21: पुलिस ने दुकान से बरामद किए पटाखे। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
जींद। दिवाली के दौरान बिक्री नहीं होने के कारण दुकान में बचा पटाखों का अतिरिक्त स्टॉक दुकानदार को महंगा पड़ गया। शहर थाना पुलिस ने रोहतक रोड स्थित लक्ष्मी नगर की एक दुकान पर कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये कीमत के 1145 किलोग्राम बम और पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकान संचालक कृष्ण गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहतक रोड पर दुकान में बड़ी मात्रा में पटाखे रखे है। रोहतक रोड चौकी इंचार्ज अमित खर्ब ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान की जांच की। तलाशी के दौरान दुकान से भारी मात्रा में बम और पटाखे बरामद हुए। इनकी कुल मात्रा 1145 किलोग्राम बताई गई है। बरामद पटाखों की कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि दिवाली के दौरान बिक्री नहीं होने के कारण पटाखों का अतिरिक्त स्टॉक बचा हुआ था। इसे दुकान में ही रखा गया था। पुलिस ने पूरे स्टॉक को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दुकान संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज
शहर थाना प्रभारी प्रवीन ने बताया कि दुकान से 1145 किलोग्राम बम-पटाखे बरामद किए गए हैं। दुकान संचालक कृष्ण गोयल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें