फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को दिनचर्या में अपनाकर रहें स्वस्थ : डॉ. सुशील

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। योगाभ्यास करते हुए। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लघु सचिवालय परिसर में वीरवार को तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीमा नरवाना के प्रधान एवं पूर्व पार्षद डॉ. सुशील कौशिक तथा खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कौशिक ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जिसे नियमित दिनचर्या में शामिल कर शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन जयपाल ने किया। आयुष नोडल अधिकारी डॉ. नीरू शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में आयुष योग सहायकों प्रमिला, सुखविंदर, रामचंद्र, प्रदीप और अरविंद ने प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान गर्दन संबंधी शिथिलीकरण क्रियाओं के साथ ताड़ासन, पादहस्तासन, उष्ट्रासन, मकरासन, शवासन, शलभासन और भुजंगासन का अभ्यास कराया गया। आयुष विभाग ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे आगामी दो दिनों तक सुबह छह बजे लघु सचिवालय पहुंचकर निशुल्क योग प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और ‘करो योग, रहो निरोग’ अभियान को सफल बनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें