फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भडक़ाऊ भाषण धरना या गैरकानूनी गतिविधियों से रहें दूर : डीसी

Sat, 26 Apr 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सभी एसडीएम व डीएसपी अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करें और पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सोशल मीडिया की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए ताकि कोई भी आपत्तिजनक, भ्रामक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित नहीं हो सके। यदि कोई ऐसा करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी मोहम्मद इमरान रजा शुक्रवार को लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उच्च अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने और सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट या टिप्पणियां करना, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो एक दंडनीय अपराध है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि वे शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें