01जेएनडी10-बाबा फुल्लू साध, स्वामी गौरक्षानंद महाराज की मंदिर में स्थापित की मूर्ति। स्रोत ग्रा
जींद। रेलवे रोड स्थिति उचाना खुर्द गोशाला मार्केट में रविवार को बाबा फुल्लू साध, स्वामी गोरक्षानंद महाराज की मूर्ति स्थापना की गई। कार्यक्रम बाबा फुल्लू साध उचाना खुर्द गोशाला संचालक स्वामी वजीरानंद की देखरेख में हुआ। स्वामी वजीरानंद महाराज ने कहा कि हर रविवार को गोशाला में हवन किया जाता है। हवन वर्षों से करते आ रहे हैं। मूर्ति अनावरण उचाना में हुआ है। बाबा फुल्लू साध गोभक्त थे और वो उस समय पांच गाय रखते थे। स्वामी गोरक्षानंद ने नौ गोशालाएं खोलने के साथ दो आश्रम एवं कन्या गुरुकुल की शुरूआत की। इस अवसर पर दाड़न खाप प्रधान रणधीर श्योकंद सुंदरपुरा, राजा डूमरखा आदि मौजूद रहे। संवाद