10 जुलाना 27: छात्रों को स्टेशनरी भेंट करते मुख्यातिथि कैप्टन योगेश बैरागी।स्रोत: कार्यकर्ता
जुलाना। कस्बे के वार्ड 13 में जरूरतमंदों बच्चों को स्टेशनरी वितरित की गई। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि माता ही हमारी पहली गुरु होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह सबसे बड़ी ताकत है जो बच्चों के जीवन को नई दिशा देने का कार्य करती है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए आगे आना चाहिए ताकि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे।
जुलाना के वार्ड 13 में सुखदेई अपना घर फाउंडेशन द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है जिसमें उन बच्चों को शिक्षा दी जा रही है जो किसी कारणवश स्कूल छोड़ चुके थे और अब दोबारा शिक्षा से जुड़ रहे हैं।
इस मौके पर जुलाना नगरपालिका के कार्यकारी चेयरमैन पवन सैनी, पार्षद सोहन, नरेश जांगड़ा, रामगढ़ के सरपंच सुंदर पंवार तथा बिट्टू पहलवान, कार्यक्रम में फाउंडेशन की सदस्य दीप्ति वत्स, सुदेश देवी एवं रितु मलिक सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।