20जेएनडी01-अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप प्रधान हरपाल ढुल।
जींद। हरियाणा राज्य की हर स्तर की नौकरियों पर सबसे पहला हक हरियाणा के युवाओं का होना चाहिए। जैसे सभी राज्य अपने-अपने राज्यों की नौकरियां वहां के युवाओं के लिए संरक्षित रखते हैं वैसे ही हरियाणा सरकार को भी इसका ध्यान रखना चाहिए।
अंतरराष्ट्रीय ढुल खाप प्रधान हरपाल ढुल ने कहा कि हर राज्य के पब्लिक सर्विस कमीशन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर राज्य में उसके काबिल युवाओं के राज्यस्तर की नौकरियों के अधिकार संरक्षित हों।
सभी राज्यों के पब्लिक सर्विस कमीशन बोर्ड खत्म करके सिर्फ यूपीएससी ही रख लेना चाहिए। आज प्रदेश के नेट और जेआरएफ किए हुए और युनिवर्सिटी गोल्ड मेडलिस्ट बच्चों को 35 प्रतिशत वाली शर्त लगाकर असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती से बाहर कर दिया गया है। अब ये युवा इस भयंकर शीत लहर में भी एचपीएससी के मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठे हैं।
अगर उच्च शिक्षित युवाओं को नौकरियां नहीं मिलेंगी तो वे गलत रास्ते पकड़ सकते हैं जिससे आने वाले समय में हरियाणा का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। संवाद