फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य बार काउंसिल करेगी जांच, आज सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Fri, 07 Apr 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
जींद बार हॉल का फाइल फोटो। - फोटो : jind
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले बार के 163 सदस्यों का वोट कटने के मामले की सुनवाई वीरवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में हुई। हाईकोर्ट ने राज्य बार एसोसिएशन के तीन सदस्यों की कमेटी बनाकर काटे गए वोटों की जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। इसके बाद ही बार के सदस्यों के मतदान पर फैसला हो सकेगा। वहीं, जिला बार काउंसिल का चुनाव आठ अप्रैल को होना है।
विज्ञापन


जिला बार काउंसिल में 693 सदस्य थे, लेकिन एसोसिएशन ने चंदा नहीं देने वाले 100 और प्रैक्टिस नहीं करने वाले 63 वकीलों के वोट काट दिए हैं। इसके बाद मतदान के लिए कुल 520 सदस्य ही बचे हैं। जिन लोगों के वोट कटे हैं, उनमें से नौ लोगों ने इस कार्रवाई को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी। इस पर वीरवार को अदालत में सुनवाई हुई।

12 उम्मीदवार मैदान में
शनिवार को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए कुुल 12 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें प्रधान पद के लिए जसबीर कुंडू, शिव कुमार भारद्वाज, मुकेश लाठर शामिल हैं। वहीं उप प्रधान पद के लिए विजेंद्र नेहरा, सुरजत उर्फ बल्लू व सुशील गुप्ता किस्मत आजमा रहे हैं। सचिव पद के लिए हेमंत कुमार सुखीजा, संजीत मलिक व सुरेंद्र रेढू मैदान में हैं। संयुक्त सचिव के लिए संदीप श्योकंद और कामायनी दुग्गल के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन


वकीलों ने झोंकी ताकत
चुनाव का समय नजदीक आते ही वकलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए वीरवार को दिनभर संपर्क का अभियान जारी रहा। वहीं, बार में भी चुनाव ही मुख्य चर्चा बना हुआ है। 

जिन लोगों के वोट कटे हैं, उनमें से 24 लोगों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस पर अदालत ने राज्य बार काउंसिल के चेयरमैन को तीन सदस्यों की कमेटी गठित कर जांच को कहा है। यह कमेटी शुक्रवार तक रिपोर्ट देगी। इससे इनके मतदान का फैसला होगा, लेकिन चुनाव पर रोक नहीं लगाई गई है। चुनाव तय तारीख को होगा।
विज्ञापन

- देवेंद्र लोहान, प्रधान जिला बार एसोसिएशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें