फोटो 10जेएनडी01-सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार की पुस्तका का विमोचन करते पूर्व उप मुख्यमंत्री
उचाना। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप कुमार की लिखित पुस्तक टीवी रिपोर्टिंग और एंकरिंग के सिद्धांत पुस्तक का विमोचन किया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता का स्तर लगातार गिर रहा है, जो चिंताजनक है। ऐसे समय में यह पुस्तक पत्रकारिता के मूलभूत और नैतिक सिद्धांतों को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तक युवा पत्रकारों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रेरित करेगी। डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पुस्तक मीडिया के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पेशेवर पत्रकारों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका है। संवाद