फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरनामपुरा के स्कूल में स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को टीशर्ट की वितरित

Tue, 22 Apr 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय माध्यमिक विद्यालय हरनामपुरा में कक्षा बाल वाटिका से आठवीं तक के सभी विद्यार्थियों को विद्यालय की तरफ से टीशर्ट वितरित की गई। मुख्याध्यापक अनन्तपाल नैन ने बताया कि इसी वर्ष विद्यालय ने मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया, छात्रा शिवानी ने नवोदया विद्यालय प्रवेश परीक्षा ग्रामीण ओपन जनरल लड़कियों में जिले में टॉप किया। इससे विद्यालय व क्षेत्र का गौरव बढ़ा। अंडर-11 सांस्कृतिक गतिविधियों में ग्रुप सांग में हरनामपुरा की टीम राज्य स्तर पर प्रथम रही, शिक्षा के साथ-साथ विद्यालय खेलों में भी राज्य स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। राज्य में अंडर 11 आयु वर्ग में जींद की कबड्डी टीम प्रथम रही। एन एम एम एस छात्रवृति परीक्षा में आठवीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रत्येक विद्यार्थी को 48 हजार रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है। एनएमएमएस छात्रवृति परीक्षा में 10 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण करके जिले में टॉप किया था। पिछले पांच वर्षों में अब तक एन एमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या 43 है। विद्यालय दिन-प्रतिदिन नए-नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस मौके पर संदीप सांगवान, सुरेश कुमार, कर्मवीर, देवेन्द्र मोर, दिनेश कुमार, विनोद नैन, जसबीर, अजमेर ढुल, मनदीप, तमन्ना, मोनिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें