02जेएनडी14: जरूरतमंदों के लिए कंबल भेंट करते हुए फाउंडेशन के सदस्य। स्रोत : फाउंडेशन
जींद। सृष्टि फाउंडेशन ने समाजसेवा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए रेडक्रॉस भवन के पास स्थित बाल कलाम आश्रम को राशन व 30 कंबल उपलब्ध करवाए। कार्यक्रम का आयोजन सृष्टि संयोजक डा. विवेक सिंगला व प्रधान सुनील गोयल की अध्यक्षता में किया गया।
सृष्टि प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से लगातार समाजहित में कार्य किए जा रहे हैं। संस्था समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न समाजहित के कार्य करती है। सृष्टि फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है।
कार्यक्रम के दौरान आश्रम प्रबंधन ने संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहायता से जरूरतमंद बच्चों को बड़ी राहत मिलती है। सृष्टि संयोजक डा. विवेक सिंगला, सुनील गोयल ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ रक्तदान शिविर, नेत्र जांच शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन करती है।
मौके पर केपी सिंह, अनिल सिंगल, सुरेंद्र गर्ग, अमित सिंगला, संजय सिंगला, नवीन गुप्ता, राहुल जैन व महिला सृष्टि की ओर से डॉ. मंजू सिंगला, डॉ. सीमा सिंह, पारूल गोस्वामी, मंजू गर्ग, पूजा जैन, मंजू सिंगला, बिंदु गुप्ता व अंजू सिंगला उपस्थित रहे।