फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मोरखी में श्रीमद्भागवत कथा 28 फरवरी से : रामफल मोरखी

Fri, 28 Feb 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27जेएनडी26: कथा की जानकारी देते रामफल मोरखी। संवाद
विज्ञापन
पिल्लूखेड़ा। कस्बे के गांव मोरखी में मोरखी तीर्थ सेवा समिति की ओर से दादा तीर्थ धाम में शुक्रवार से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए रामफल मोरखी व डाॅ. यशपाल ने बताया कि 28 फरवरी को सुबह नौ से 12 बजे तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 28 फरवरी से पांच मार्च तक श्रीमद्भागवत कथा दोपहर 12 से तीन बजे तक होगी। श्रीबांके बिहारी जी मंदिर वृंदावन धाम से पधारे कथाव्यास बृजेश गोस्वामी के मुखारबिंद से व सानिध्य में समस्त ग्रामीणोंं की सुख-समृद्धि के लिए संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन समस्त नगर निवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। छह मार्च को सुबह नौ से 12 बजे तक शिव परिवार, राम दरबार, राधाकृष्ण व दादा तीर्थ की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चलेगा। इसी दौरान 10 से एक बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान हर रोज भंडारे का कार्यक्रम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें