जींद। सफीदों में बहु और दामाद ने सास को पीट-पीट कर घायल कर दिया। शहर थाना सफीदों पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
शहर के खातियों वाला मोहल्ला निवासी शकुंतला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों उसकी पुत्रवधु आरती के साथ कहासुनी हो गई थी। इस पर आरती ने अपने ननदोई गांव खदरा, जिला पानीपत निवासी जसमेर को बुला लिया। दोनों उसके घर पर आए और उसके साथ मारपीट की। इससे उसको गंभीर चोट आई और उसके दांत भी टूट गए। पड़ोसियों ने उसे दोनों के चंगुल से छुड़ाया। जांच अधिकारी एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की पुत्रवधु और दामाद के खिलाफ हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।