फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गीत-संगीत और मनोरंजक खेलों के साथ बांटी खुशियां

विज्ञापन
फोटो 01जेएनडी20-शहर के एक निजी होटल में दिवाली उत्सव मनाते हुए क्लब सदस्य। स्रोत सदस्य - फोटो : टूंडला सुभाष चौराहे पर पुलिस को जानकारी देता बस चालक व कंडक्टर संवाद
विज्ञापन
जींद। लायंस क्लब की ओर से रविवार को शहर के एक निजी होटल में दिवाली उत्सव मनाया। कार्यक्रम में सदस्यों और लायन लेडीज ने विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सदस्यों ने नाच-गाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। क्लब प्रधान संजय गर्ग ने कहा कि क्लब परिवार सहित सभी त्योहार मिलजुल कर मनाता है। इसके साथ ही सामाजिक सरोकारों के तहत समय-समय पर भंडारे और अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी मेलजोल और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन लेडी पूजा मित्तल ने लायन लेडीज के साथ नृत्य और गीत-संगीत से कार्यक्रम को यादगार बनाया। इस अवसर पर क्लब संरक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्ता, आईपीपी राजेश ग्रोवर, राजन जैन, संजीव रोहिल्ला, गणपत राय, पंकज जिंदल, मनीराम गर्ग, धीरज, मनोज कनोरिया, विजेंद्र गर्ग और मोहित मित्तल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें