21जेएनडी26 : कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करण प्रताप सिंह। स्रोत कार्यकर्ता।
नरवाना। नरवाना मंडल के भाजपा शक्ति प्रमुखों की बैठक शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा युवा नेता करण प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के संदेश को हर घर तक पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और विदेशी वस्तुओं से दूरी बनाना देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण कदम है। इससे स्थानीय कारोबार को गति मिलेगी और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना भी की।
बैठक में सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों और पदाधिकारियों ने संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति और जन-जन तक उनके प्रभावी प्रसार पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को बैठक का मुख्य फोकस रखा गया।