04जेएनडी27: एसजीएसडी स्कूल खेल मैदान चल रही खो-खो प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी। संवाद
उचाना। रेलवे रोड स्थित एसजीएसडी स्कूल खेल मैदान में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के तत्वावधान में 35वीं उत्तर क्षेत्रीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिनों तक चलने वाली खो-खो की प्रतियोगिता में हिमाचाल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा से 500 के आसपास खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के तौर पर समाज सेवी कश्मीरी लाल जांगड़ा और दिनेश गोयल ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा होती है। खेल में हार से सीखने को अधिक मिलता है। जीत से बेशक सीख मिले न मिले लेकिन हारने वाली टीम को अपनी कमियों को पता चलता है। हार से निराश नहीं हो बल्कि अपनी कमियों को दूर कर भविष्य में अच्छी तैयारी से खेल की जीत हासिल करें।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए संदीप घोघड़िया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से शिक्षा के साथ-साथ छात्रों के अंदर खेलों में हिस्सा लेने की भावना पैदा होती है। खेलों से भी विद्यार्थी आगे बढ़ सकते है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों का अपना महत्व है। अब छात्रों को चाहिए कि उनकी जिस खेल में रुचि हो वो खेल खेले। प्रतिभाओं की कमी नहीं है लेकिन उनको आगे लाने के लिए इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन जरूरी है। खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है तो दिमाग तरोताजा रहता है। इस अवसर पर विद्या भारती दक्षिण विभाग मंत्री नवदीप शेखर, सुरेंद्र अत्री ट्रस्टी, विनोद वशिष्ठ शिक्षा निदेशक, पं. देशराज खरक, ओमप्रकाश, प्राचार्य सुरेंद्र कुमार, रणधीर शास्त्री प्राचार्य शिव मंदिर उचाना, डॉ. दर्शना प्राचार्या, मलखान, दीपक कुमार मौजूद थे।