फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआईए ने बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य धरे

Thu, 05 Sep 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी07: बाइक चोर गिरोह के कब्जे से पकड़ी गई चोरी की गई बाइक। स्रोत पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। सीआईए ने बाइक चोरी करने के गिरोह के आरोपियों सदस्यों को काबू किया। आरोपियों से 21 बाइक बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइकों को बरामद कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उप पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अगस्त को गांव मनोहरपुर निवासी बिट्टू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने अपनी बाइक अपने खेत के पास सड़क पर खड़ा की थी। जब वह खेत से काम निपटा कर वापस लौटा तो उसकी बाइक गायब मिली। उन्होंने अपने स्तर पर भी बाइक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस पर पुलिस ने बिट्टू की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बढ़ रहीं बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसपी सुमित कुमार ने सीआईए स्टाफ को बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के निर्देश दिए।
इस पर सीआईए ने कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक के साथ डाहौला गांव निवासी अजय पुत्र लाल सिंह, अजय पुत्र दर्शन सिंह व गौरव को जींद-कंडेला रोड रजबहा की पटरी से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अन्य बाइक चोरी की घटनाओं को भी कबूल किया। इसके बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 21 बाइक भी बरामद कीं। तीनों आरोपियों से मौके से पुलिस ने एक बाइक, अजय के मकान से पांच बाइक, अजय के मकान से पांच बाइक व गांव थुआ से किठाना रोड के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे से नौ बाइक व गौरव के मकान से एक बाइक बरामद की।
विज्ञापन

15 से ज्यादा बाइक जींद जिले से चोरी की गईं
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि आरोपियों ने जींद, कैथल व बरवाला क्षेत्र से सभी बाइकों की चोरी की हैं। अब इन बाइकों की नंबर प्लेट व चेसिस नंबर के अनुसार मिलान करके पहचान की जाएगी। इसके बाद मालिकों का पता कर संबंधित थानों में पता लगाया जाएगा कि कहां से बाइक चोरी की गई है। इसमें 15 से ज्यादा बाइक जींद जिले से चोरी की गई हैं। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें