फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: खेल सुविधाओं से ग्रामीण और शहरी प्रतिभा को मिला नया मंच

विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी09-​खिलाड़ी विकास
विज्ञापन
जींद। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण और अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिल रहा है। जिला खेल अधिकारी रामपाल हुडा ने बताया कि जिले में लगभग 160 खेल नर्सरियों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। खेल नर्सरियों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अपने आसपास ही खेल प्रशिक्षण की सुविधा मिल रही है जिससे युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ी है। उन्होंने बताया कि गांव धरौदी निवासी ताइक्वांडो खिलाड़ी विकास इसी बदलाव की एक प्रेरणादायक मिसाल हैं। विकास ने वर्ष 2015 में ताइक्वांडो खेल की शुरुआत की। सामान्य ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विकास ने खेल के प्रति लगन और नियमित अभ्यास को अपनी सफलता का आधार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें