फोटो 01जेएनडी16-नगर परिषद में लगे शिविर का निरीक्षण करते हुए चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी। स्रोत
जींद। नगर परिषद परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगातार दूसरे दिन स्पेशल सर्विस कैंप आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी। नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी ने शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों से सेवाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनने और पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की सरल जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इस दौरान डीएमसी अनिल दून, ईओ सुशील भुक्कल, लेखाकार राज मल्होत्रा, वीरेंद्र सिंह, गरिमा बत्तरा और नवीन झांज मौजूद रहे। संवाद