फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 17 बसों में सभी सुरक्षा मानक मिले पूरे

विज्ञापन
फोटो 01जेएनडी03-शहर के एक निजी स्कूल की बसों की चेकिंग करने पहुंची आरटीए कार्यालय की टीम। स्रोत
विज्ञापन
जींद। जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) कार्यालय की टीम ने वीरवार को स्कूली बसों की जांच के लिए अभियान चलाया। इस दौरान जींद क्षेत्र के तीन स्कूलों की 17 बसों की जांच की गई। जांच में सभी बसों में निर्धारित सुरक्षा मानक पूरे मिले। इसके चलते किसी भी बस का चालान नहीं किया गया। स्कूली बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीटीओ कार्यालय की ओर से प्रत्येक वीरवार को जांच अभियान चलाया जाता है। चार सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम में डीटीओ कार्यालय के इंस्पेक्टर व एमवीआई, ट्रैफिक पुलिस के सब इंस्पेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल हैं। आरटीए कार्यालय के निरीक्षक बलजीत मलिक ने बताया कि स्कूली बसों की जांच के लिए हर वीरवार अभियान चलाया जाता है। तीन स्कूलों में 17 बसों की जांच की गई और मानक पूरे मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें