फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अलेवा अनाज मंडी में 1.80 करोड़ से होगा प्लेटफार्म की विशेष मरम्मत का काम

Sat, 12 Jul 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी32-अलेवा मंडी में नारियल फ ोड़ कर कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक देवेंद्र अत्री। संवा
विज्ञापन
उचाना। अलेवा की अनाज मंडी में आने वाले दिनों किसानों को जलभराव की समस्या के साथ-साथ प्लेटफार्म का लेवल नीचा होने से हो रही परेशानी से छुटकारा मिलेगा। बारिश के मौसम में पानी भरने से किसानों की फसल खराब हो जाती थी। विधायक देवेंद्र अत्री ने 1.80 करोड़ रुपये से प्लेटफार्मों की स्पेशल रिपेयर के कार्य का शुभारंभ किया। मंडी निर्माण के कई सालों के मंडी के प्लेटफार्म जगह-जगह से टूटने लगे थे। प्लेटफार्मों की स्पेशल रिपेयर कर निर्माण की मांग आढ़ती और किसान कर रहे थे। दो महीनों के अंदर निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि आने वाले फसल के सीजन से पहले निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जल्द की 25 लाख रुपये की राशि खर्च करके धर्म कांटे लगाया जाएगा। उचाना में कोई भी एक-दूसरे गांव से जोड़ने वाला रास्ता कच्चा नहीं रहेगा। 12 फीट के जितने भी रास्ते हैं उनको 18 फीट का क जाएगा ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो। किसान आढ़तियों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। छात्तर गांव के सब यार्ड में भी धर्म कांटे की मांग आढ़तियों और किसानों की पूरी होगी। जलभराव की जो समस्याएं मंडी में है वो काफी पुरानी है। इन समस्याओं का अब स्थाई समाधान होगा।
इस मौके पर मार्केटिंग बोर्ड एक्सईएन डीपी नैन, एसडीओ रवि नैन, जेई सुरेंद्र सिंह, नरेश तायल, प्रधान रामपाल भारद्वाज, दीपक नंबरदार, मार्केट कमेटी सचिव विकास ढिल्लों, देवीदत्त शर्मा और बिजेद्र चहल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें