फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नागक्षेत्र सरोवर पर सोमवती अमावस्या पर होंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। एतिहासिक एवं पौराणिक महत्त्व वाले नागक्षेत्र सरोवर पर सोमवती अमावस्या के अवसर पर धार्मिक आयोजन होगा। यह आयोजन अखिल भारतीय ब्राह्मण संसद और श्री नागक्षेत्र सुधार समिति के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून सोमवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह पांच बजे से होगी। इसमें स्नान, ध्यान, हवन और तीर्थ परिक्रमा जैसे धार्मिक अनुष्ठान शामिल रहेंगे। समिति के अध्यक्ष संजीव गौतम ने बताया कि इस बार की सोमवती अमावस्या विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसा दुर्लभ संयोग लगभग 30 वर्षों बाद बन रहा है। उन्होंने कहा कि पुरुषोत्तम मास और ज्येष्ठ मास के संयोग में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या का धार्मिक महत्त्व अत्यंत अधिक होता है। इस अवसर पर नागक्षेत्र सरोवर में पांच कुण्डीय महायज्ञ का भी आयोजन किया जाएगा। विद्वान पंडित वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ संपन्न कराएंगे। गौतम ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस दुर्लभ और पावन अवसर का लाभ उठाएं तथा अधिक से अधिक संख्या में नागक्षेत्र सरोवर पहुंचकर पुण्य अर्जित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें