फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जुलाई से 3 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत : सीजेएम मोनिका

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे के लिए 29 जुलाई से 3 अगस्त तक विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मोनिका ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से चलने वाले केस से संबंधित पार्टियां यदि विशेष लोक अदालत के सामने अपना केस रखना चाहती है तो वह 28 जुलाई से पहले स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जींद कार्यालय या प्राधिकरण के हेल्पलाइन नं. 01681-245048 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में आनलाइन या हाइब्रिड मोड के माध्यम से पी–कॉन्सिलिएटरी बैठकें आयोजित की जा सकती है। जिसमें पार्टियों के मध्य सुलह की संभावनाओं को परखते हुए ऐसे मामलों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में पार्टी सरकार है ऐसे मामले विशेष लोक अदालत में निपटाए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें