फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: टीकाकरण अभियान में कोल्ड चेन व्यवस्था पर विशेष जोर

विज्ञापन
17जेएनडी23: टीकाकरण अ​भियान के दौरान डॉ. सुरेंद्र आर्य कोल्ड चेन व्यवस्था को लेकर जानकारी देते
विज्ञापन
जींद। पशुपालन एवं डेयरी विभाग की ओर से जिले में चलाए जा रहे मुंह-खुर रोग एवं गलघोटू रोग टीकाकरण अभियान के तहत रविवार को उपमंडल अधिकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग सफीदों डॉ. सुरेंद्र आर्य ने टीकाकरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्थापित कोल्ड चेन सिस्टम, आइस लाइन रेफ्रिजरेटर तथा दवाइयों की विशेष रूप से जांच की।
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र आर्य ने कहा कि टीकाकरण अभियान की सफलता के लिए वैक्सीन का सही तापमान पर सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। यदि कोल्ड चेन व्यवस्था में लापरवाही बरती जाए तो वैक्सीन की प्रभावशीलता प्रभावित हो सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से आइस लाइन रेफ्रिजरेटर और कोल्ड स्टोरेज की मजबूत व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वैक्सीन के रखरखाव और परिवहन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
उन्होंने टीकाकरण करने वाली टीमों को पशुओं को टीका लगाते समय पूरी सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक पशु की टैगिंग और रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

डॉ. आर्य ने बताया कि जिले में 11 जून तक चलने वाले इस अभियान के तहत गांव-गांव जाकर पशुओं को संयुक्त वैक्सीन लगाई जा रही है, जिससे मुंह-खुर रोग और गलघोटू दोनों बीमारियों से बचाव संभव होगा। उन्होंने पशुपालकों से भी विभागीय टीमों का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें