05जेएनडी12-पुलिस लाइन में सहभोज में भोजन परोसते हुए एसपी कुलदीप सिंह। स्रोत पुलिस
जींद। पुलिस लाइन में बुधवार को डी-लेवल की बैठक में जिले के सभी थाना प्रबंधक और विभिन्न शाखाओं में नियुक्त पुलिस कर्मियों ने हिस्सा लिया। एसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि इसका उद्देश्य पुलिस कर्मियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का समाधान करना था। पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने थानों व ड्यूटी क्षेत्रों से संबंधित विषयों को एसपी के समक्ष रखा। एसपी ने सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निवारण के लिए स्पष्ट व समयबद्ध निर्देश जारी किए। इसमें विभिन्न थानों, पुलिस चौकियों, ईआरवी, नाकों, राइडर, पुलिस लाइन, एसपी कार्यालय समेत अन्य स्थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने सहभोज में भाग लिया। इस दौरान एसपी सहित सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों ने स्वयं कर्मचारियों को भोजन परोसा। इस अवसर पर एएसपी सोनाक्षी सिंह, डीएसपी गौरव शर्मा, डीएसपी उचाना संजय कुमार, डीएसपी संदीप कुमार और डीएसपी नरवाना कमलदीप राणा शामिल रहे। बैठक के पश्चात सामूहिक भोजन का भी आयोजन किया। संवाद