जींद। नई अनाज मंडी की आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन ने बुधवार को सर्वसम्मति से सोनू भारद्वाज बुआना को प्रधान चुना है। नई अनाज मंडी स्थित श्री कृष्णा धर्मशाला में महाबीर जागलान की अध्यक्षता में हुई बैठक मेें निर्णय के दौरान पूर्व प्रधान रमेश सांगवान, सत्यवान रेढू, संदीप मोर, बलवान रेढू, सतपाल सिंधु, राजेश गोस्वामी, योगेश खर्ब शामिल थे। बैठक मेें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नेतृत्व क्षमता रखने वाले और सुख-दुख में सभी के साथ खड़े होने वाले सोनू भारद्वाज को सर्वसम्मति से प्रधान बनाया जाए। इस नाम पर बैठक में मौजूद तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहमति जता दी। पूर्व प्रधान रमेश सांगवान ने कहा कि सोनू भारद्वाज की गैर मौजूदगी होने के बावजूद भी बैठक मेंं सर्वसम्मति से उनको प्रधान की जिम्मेदारी दी गई है। नवनियुक्त प्रधान सोनू भारद्वाज ने कहा कि मंडी में आढ़तियों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन-रात तत्पर रहेंगे।