फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोहताश बने हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान

Thu, 05 Sep 2024 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ खंड कार्यकारिणी का चुनाव बुधवार को अक्षर भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान शमशेर कौशिक ने की।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से रोहताश रंगा को जिला प्रधान, मनोज जुलानी को सेक्रेटरी, चंद्र सिंह डीपीई को कोषाध्यक्ष तथा मनजीत वर्मा को संगठन सचिव चुना गया। चुनाव से पहले पूर्व सचिव रमेश ढुल ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने अपने कार्यकाल के आय व्यय का ब्योरा रखा। इसके बाद पूर्व प्रधान शमशेर कौशिक ने समस्त कार्यकारिणी का त्यागपत्र पेश किया। अंत में राज्य कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला ने नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलवाई। इस दौरान सत्येंद्र कुमार, सतबीर गहलोत, राजेश रोहिला, सुरेंद्र सहारण, विजेंद्र कुमार तथा कर्मपाल व सतिंदर गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें