जींद। सिवाहा गांव में बाप-बेटे पर हमला करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही मनजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में नरेंद्र ने कहा कि वह छोटे भाई प्रदीप के साथ 25 जुलाई को खेत में पानी देने गया था। भाई जब पानी लगा रहा था मनजीत आया और कहासुनी करने लगा। मनजीत ने भाई के पैर पर चोट मारी जिससे वह टूट गया। जब उसके पिता जगबीर ने भाई को बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर हाथ तोड़ दिया। जब भाई औ पिता ने शोर मचाया तो चचेरा भाई अक्षय आया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। एएसआई महेंद्र सिंह ने मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में युवक को नामजद कर लिया है। संवाद