फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सोनीपत की हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक कल, नेहा गोयल 24 को लेंगी सात फेरे

विज्ञापन
फोटो 32 - सोनीपत के गोहाना के गांव गामड़ी की ओलंपियन हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक व ओलंपियन आकाशदीप
विज्ञापन
सोनीपत। हॉकी में बेहतर खेल के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने वाली दो ओलंपियन मोनिका मलिक व नेहा गोयल इसी माह शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगी। गोहाना के गांव गामड़ी की स्टार हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक 15 को ओलंपियन आकाशदीप के साथ शादी रचाएंगी। नेहा गोयल 24 नवंबर को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील कुमार संग सात फेरे लेंगी।
विज्ञापन

भारतीय हॉकी महिला टीम की खिलाड़ी मोनिका मलिक व आकाशदीप 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। बुधवार को जालंधर में मोनिका मलिक व आकाशदीप की सगाई की रस्म हुई। मोनिका का परिवार चंडीगढ़ में रहता है। उनके पैतृक गांव गामड़ी में उनके चाचा रामकुमार रहते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी ने परिवार का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। हमें बेहद खुशी है कि बेटी अब शादी करने जा रही है। परिवार में जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही हैं। धूमधाम के साथ बेटी की शादी रचाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आकाशदीप पंजाब पुलिस में बतौर उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) हैं, मोनिका रेलवे में कार्यरत हैं। उनके पिता तकदीर चंडीगढ़ पुलिस में कार्यरत हैं। मोनिका का परिवार कई साल से चंडीगढ़ में रहता है। उनके चाचा का परिवार गांव में ही रहता है। आकाशदीप वर्ष 2016 में रियो ओलंपिक तो मोनिका वर्ष 2020 को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं।
शादी से चार दिन पहले भी देश के लिए प्रतियोगिता खेल रहीं नेहा
वेस्ट राम नगर निवासी ओलंपियन नेहा गोयल का विवाह 24 नवंबर को करनाल के राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी सुनील के साथ होगा। नेहा ने प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी से खेलना शुरू किया था। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद अपने खेल के दम पर विश्व पटल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। मां ने बेटी के जज्बे को देखते हुए घरों में साफ-सफाई व फैक्टरी में नौकरी कर उसे खेल मैदान में उतारा तो बेटी ने भी निराश नहीं किया। नेहा गोयल टोक्यो ओलंपिक में महिला भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम चौथे स्थान पर रही थी, जिसकी बदौलत नेहा को भारतीय रेलवे ने नौकरी दे रखी है। नेहा अब बिहार के राजगीर में आयोजित की जा रही महिला चैंपियंस ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता 20 नवंबर को समाप्त होगी। इसके बाद नेहा 21 नवंबर को जिले में लौटेंगी। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान एवं द्रोणाचार्य अवाॅर्डी प्रीतम सिवाच के घर पर नेहा गोयल की हल्दी की रस्म आयोजित की जाएगी। प्रीतम सिवाच ने बताया कि नेहा शादी से चार दिन पहले भी देश के लिए प्रतियोगिता खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें