फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बैडमिंटन में सोनिया प्रथम और पूजा रही द्वितीय

Sun, 31 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
31जेएनडी21-छोटूराम किसान महाविद्यालय में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए स्टाफ। स्रोत संस
विज्ञापन
जींद। छोटूराम किसान महाविद्यालय में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर रविवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। बैडमिंटन में सोनिया ने प्रथम, पूजा ने द्वितीय एवं माफी ने तृतीय स्थान हासिल किया। रस्साकशी में तृतीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान खिलाड़ियों ने शपथ ली कि वे खेल में एवं अपने शरीर में फिटनेस पर ध्यान देंगे। भविष्य में समाज में भी फिटनेस के लिए प्रोत्साहन का कार्य करेंगे। प्राचार्य डॉ. कुलबीर सिंह रेढू ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। प्राचार्य डॉ. रेढू ने कहा कि जिन्होंने देश को ऐसे अच्छे लम्हों को याद करने का मौका दिया है।
दूसरे दिन के मुख्य अतिथि प्रो. जगदीश चंद्र बूरा रहे। अंतिम दिन के विशिष्ट अतिथि एडवोकेट बलराज सिंह श्योराण रहे। डॉ. राजपाल ढांडा ने कहा कि महाविद्यालय में अनेक खेलों जैसे बैडमिंटन, भाषण, साइकिल रैली, रस्साकशी, कबड्डी, खो खो, शतरंज करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें