फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राष्ट्रस्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में सोनम प्रथम

विज्ञापन
20जेएनडी09: छात्रा को सम्मानित करते हुए कॉलेज स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय नरवाना की छात्रा सोनम ने राष्ट्रस्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर कॉलेज परिसर में खुशी का माहौल है। सोनम बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा है। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता छाबड़ा और डॉ. नयन दीप ने सोनम को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. लोहान ने कहा कि सोनम की यह सफलता अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. अनीता छाबड़ा ने बताया कि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी पंचकूला और एमडीएसडी कॉलेज अंबाला शहर के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च को राष्ट्र स्तरीय कविता उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें