रिश्तेदारों से उधार लेकर 30 लाख खर्च कर पहुंचा इंग्लैंड
खरकगागर निवासी 25 वर्षीय कमल करीब ढाई साल पहले पैसे कमाने के लिए डंकी के रास्ते इंग्लेंड गया था। उसने इंग्लैंड जाने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों से रुपये उधार लिए थे। उसको इंग्लैंड जाने में 30 लाख रुपये खर्च आए थे। वह वहां अवैध रूप से रह रहा था।
तीन लाख खर्च कर परिवार ने मंगवाया इंग्लैंड से बेटे का शव
16 सितंबर को उसकी हृदय गति रूकने से मौत हो गई। इस पर उसका शव भारत लाने के प्रयास शुरू हुए। इंग्लैंड के बर्घिंगम शहर में करीब 12 साल से नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन वीना देशवाल और सज्जन देशवाल रह रहे हैं। उन्होंने युवक का शव भारत लाने में मदद की और शव लाने पर करीब तीन लाख रुपये खर्च हो गए।