फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में सिपाही गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक कॉलोनी की युवती के साथ फेसबुक पर दोस्ती कर होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस कर्मचारी के खिलाफ महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अमीर नामक युवक के साथ करीब तीन महीने पहले फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। आरोपी हरियाणा पुलिस में सिपाही है। बाद में उसकी सिपाही से मोबाइल फोन पर बात होने लगी। उसके बाद युवक ने उससे मुलाकात करने के लिए कहा, लेकिन उसने मन कर दिया। वह लगातार उस पर मिलने का दबाव बनाता रहा तो 13 अक्तूबर को वह उससे मिलने के लिए अमन पैलेस गई। युवती ने आरोप लगाया कि वहां पर पहुंचने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एएसआई राजेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवक को नामजद कर उसके खिलाफ मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने तथा दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें