नरवाना। बेलरखा गांव के खेतों से चोर दो सोलर की मोटर चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। बेलरखा गांव निवासी राजेश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत मेें बताया कि उसके खेत में मोनोब्लोक तीन एचपी की सोलर की मोटर लगी थी। 20 जनवरी की रात को चोरी हो गई और वहीं दिलबाग के खेत से 19 जनवरी को रात के समय चोरों की ओर से सोलर मोटर चोरी कर ली गई। इसके बाद आस-पास पता किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। सदर थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।