फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: समाजसेवी देवीराम ने पक्षियों के लिए बांधे सकोरे

Tue, 11 Mar 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी07-कसोरे में पानी भरते हुए स्वास्थ्यकर्मी देवीराम कौशिक। स्रोत स्वयं - फोटो : katra
विज्ञापन
जींद। समाजसेवी देवीराम कौशिक ने गर्मी के मौसम को देखते हुए पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए जगह-जगह पानी और दाने चुग्गे के लिए सकोरे बांधे। कौशिक ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों के पीने और नहाने के लिए पानी का प्रबंध करने के लिए सबसे पहले एक उपयुक्त बर्तन को चुनें। जिसे आसानी से साफ किया जा सके। इसके के लिए घर के बाहर मिट्टी का सतही कटोरा रख सकते हैं, ताकि छोटे पक्षी इससे पानी पी सकें। सकोरे को छत पर या बगीचे में छायादार स्थान पर रखें। कोशिश करें अधिक ऊंचाई पर रखें ताकि पक्षी बिल्लियों जैसे शिकारियों से सुरक्षित रहें। पानी को बासी नहीं होने दें। यदि पानी की सतह पर हरा शैवाल बनने लगे तो उसे तुरंत साफ कर लें। साथ ही ध्यान रहे कि पानी सकोरे में पूरा भरा हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें