10जेएनडी05-13 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन पर मुख्यातिथि के साथ मौजूद प्रशिक्षणार्थी। स्रोत पीएनबी
- फोटो : katra
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से गांव खानपुर में चलाए जा रहे 13 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इसमें 34 महिलाओं और युवतियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय से अधिकारी मोहित कुमार ने शिरकत की। मोहित कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने, परिवार की जीवन शैली में सुधार करने का काम करेंगी और महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक सुखबीर दहिया ने प्रशिक्षणार्थियों से फीडबैक लिया व बैंकिंग से संबंधित जानकारी प्रदान की। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, मंजू, रोहित, निशा, कुसुम और संजय कुमार भी मौजूद रहे। संवाद