फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: धार्मिक यात्रा पर हमले के विरोध में सामाजिक संगठनों ने किया प्रदर्शन

Fri, 04 Aug 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
04जेएनडी28-नूंह में यात्रा पर हुए हमले के विरोध में लघु सचिवालय पहुंचे प्रदर्शनकारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नरवाना। हरियाणा के नूंह जिले में बृजमंडल धार्मिक यात्रा में हुए बवाल के विरोध में शुक्रवार को धार्मिक सामाजिक संगठनों ने बाबा गैबी साहब के महंत अजय गिरी की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर के खादी चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर से शुरू कर लघु सचिवालय तक किया। इसको लेकर मौके पर डीएसपी अमित कुमार, तहसीलदार सुरेंद्र भारद्वाज भी पुलिसबल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन कर गृहमंत्री के नाम जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनिवाल को ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री सुशील शास्त्री ने कहा कि मेवात में विशेष समुदाय के लोगों द्वारा बृजमंडल धार्मिक यात्रा में शामिल तीर्थ यात्रियों पर गोलीबारी व पत्थरबाजी की। वह बहुत ही हृदय विदारक घटना है और बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। पिछले सोमवार को भी इन धर्म स्थलों पर लगभग 20-25 हजार लोग पहुंचे हुए थे। यात्रा को शुरू हुए 15 मिनट भी नहीं हुए कि तीर्थ यात्रियों पर उपद्रवियों ने गोलियां और पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। भारतीय मजदूर संघ के कर्मबीर संधू ने कहा कि सरकार से मांग है कि इस हमले में जिन लोगों की हत्याएं हुई हैं, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये दिया जाए। जो घायल हुए हैं उनको 20 लाख और जिनकी गाडिय़ां और बसें नष्ट हो गई हैं उनकी क्षति पूर्ति की जाए। इस अवसर पर रघबीर शांडिल्य, नरेंद्र ग्रोवर, एडवोकेट राजेश, राजेश बागड़ी, मंहत किन्नर समाज रेशमा माई, रोशनलाल, ईश्वर गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें